
पनवाडा में एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित
----
जन अभियान परिषद कराहल विकासखंड द्वारा संचालित नवांकुर संस्था सरस्वती महिला मंडल कराहल द्वारा कराहल सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमताबर्धन प्रशिक्षण का ग्राम पनवाडा के पंचायत भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम ऊधमपुरा, पारौंद, पनवाडा, रानीपुरामाफी की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों तथा नवांकुर सखियों द्वारा भागीदारी की गई।
प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह व्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम, पनवाडा के सहायक सचिव श्री धीरज धाकड मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता श्री बीरेन्द्र कुमार पाराशर, श्री रामवरन कुशवाह नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता, श्री लाखन कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के कार्यो, दस्तावेजीकरण तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभ की पात्रता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोडने के लिए प्रेरित किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur