मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान! बोले- "आज जो मस्जिदें टूटी है कल फिर होंगी आबाद, वहां दोबारा अल्लाहु अकबर की सदाएं बुलंद होंगी। सरकारें आती-जाती रहेंगी लेकिन इस्लाम को मिटाया नहीं जा सकता"
Description:
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के सदर मौलाना अरशद मदनी ने मस्जिदों, इस्लाम, मुसलमानों की धार्मिक पहचान और मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज जो मस्जिदें शहीद की जा रही हैं, वे इंशाअल्लाह एक दिन फिर आबाद होंगी और वहां दोबारा अल्लाहु अकबर की सदाएं बुलंद होंगी।
मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन इस्लाम को मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने मुसलमानों से मौजूदा परिस्थितियों में निराश न होने और सब्र, एकता, हिकमत व दृढ़ता के साथ अपने धर्म पर कायम रहने की अपील की। साथ ही, उन्होंने नई पीढ़ी के ईमान, आस्था और नैतिकता की रक्षा में माता-पिता की भूमिका को भी अहम बताया।
देखिए मौलाना अरशद मदनी का पूरा बयान।
#ArshadMadani #JamiatUlamaeHind #MaulanaArshadMadani #Masjid #Islam #MuslimCommunity #Madrasa #IndiaNews #HindiNews #BreakingNews #WeeHoursNews
Bihar, India | Oct 28, 2026