
शिक्षक राष्ट्र के निर्माता, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : बसंत चौधरी
बस्ती। शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने जनपद के सभी शिक्षकों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
बसंत चौधरी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य को दिशा देने का काम भी करते हैं। एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के पूरे जीवन को प्रभावित करता है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस हमें अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। उन्होंने सभी शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में नई पीढ़ी देश और समाज को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
अंत में उन्होंने जनपदवासियों एवं सभी शिक्षकों को पुनः शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Basti, Basti | Sep 5, 2026