
*स्कूली छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक*
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कम्युनिटी पुलिसिंग प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान हरदयाल सी. सै. स्कूल, बहादुरगढ़ में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है।इसी क्रम में GSSS धौड़ स्कूल में नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही डायल 112, साइबर अपराध से बचाव तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
Uklana, Hissar | Aug 24, 2026