
*आधार पंजीयन कार्य करने हेतु 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित*
बड़वानी 19 अगस्त 2026/जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी जिला बड़वानी के अंतर्गत शासकीय कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में आधार पंजीयन कार्य करने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित 31 अगस्त तक आमंत्रित किये जाते है।
जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री शुभम जाधव से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड बड़वानी के बीआरसी कार्यालय बड़वानी, कलेक्टर परिसर बड़वानी, ग्राम पंचायत बिजासन, अवल्दा, तलवाड़ा बुजुर्ग, मेणीमाता एवं पिछोड़ी में, विकासखण्ड सेध्ंावा के बीआरसी कार्यालय सेंधवा, ग्राम पंचायत शाहपुरा, धावड़ी, सोलवन, मेहतगांव में, विकासखण्ड पानसेमल के बीआरसी कार्यालय, ग्राम पंचायत बध्ंाारा बुजुर्ग, आमदा, मोयदा, मोरतलाई एवं नगर परिषद खेतिया में, विकासखण्ड पाटी के बीआरसी कार्यालय, ग्राम पंचायत सेमली, अंजराड़ा, गंधावल, बमनाली, ठान में, विकासखण्ड ठीकरी के बीआरसी कार्यालय ठीकरी, ग्राम पंचायत ठीकरी, मण्डवाड़ा, बांदरकच्छ में तथा विकासखण्ड राजपुर की ग्राम पंचायत दानोद एवं सालीकला में आधार केन्द्र संचालित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय में स्थित जिला ई-गवर्नेंस कार्यालय से एवं एनआईसी बड़वानी की वेबसाईट http://barwani.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।
#JansamparkMP
#Badwani