
बसपा पिछड़ा वर्ग भाईचारा बैठकमें ओबीसी समाज से पार्टी मजबूत करने का आह्वान
ओबीसी समाज के विकास के लिये बसपा सरकार में हुआ था सर्वाधिक कार्य-के.सी. मौर्य
बस्ती। विधानसभा क्षेत्र 311 महादेवा के सेक्टर सिल्लो में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पिछड़ा वर्ग भाईचारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों ने भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। मुख्य अतिथि जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में ओबीसी समाज के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का आग्रह किया। कहा कि पार्टी को मजबूत कर बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा।
विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक अनूप कुमार एडवोकेट ने कहा कि ओबीसी समाज के हितों की रक्षा के लिए बहुजन समाज पार्टी ही विकल्प है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा सहसंयोजक अभय पटेल सिल्लों ने की। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के युवाओं को भटकने की जरूरत नहीं है। समाज को बसपा सरकार के दौरान किए गए कार्यों को याद करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौधरी ने किया। बैठक में आज्ञाराम वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, राम रतन वर्मा, राजकुमार निषाद, सचिन गुप्ता, शिवाजी पांडेय, कौशलेन्द्र पटेल, रघुपति शर्मा, सूर्य देव पांडेय, बल्ली शर्मा, रामानुज विश्वकर्मा, चंद्रेश प्रजापति, अंकुर चौधरी, राजकपूर यादव, कोलई प्रसाद, सतगुरु प्रसाद, राम नवल चौधरी, अशोक चौधरी, अतुल पटेल, रितेश चौधरी, निर्मल प्रसाद बौद्ध, झिनकान, रुस्तम, इंसान अली, किश्मत अली, शाहबाज शाह, रुदल, रामभवन, हीरालाल, मंहगू, मुनीराम और विजय गौतम सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने पर जोर दिया।
#बसपा #facebookpost #fallowers
Basti, Basti | Aug 20, 2026