वैशाली के नए ग्रामीण एसपी ने संभाला पदभार, अ-पराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस
वैशाली के नए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अ-पराध नियंत्रण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे और अनुसंधान में तेजी को अपनी प्राथमिकता बताया।
वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि सदर-2, महुआ और महनार अनुमंडल के अपराध से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी ग्रामीण एसपी के पास रहेगी। कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
नए ग्रामीण एसपी जल्द ही फील्ड में उतरकर थानों का दौरा करेंगे और वहां की समस्याओं के साथ महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेंगे। ग्रामीण एसपी के अधीन करीब 20 थाने और ओपी रहेंगे।
इसके अलावा अपराध शाखा, हिंदी शाखा, डीआई, स्पेशल ब्रांच और डीआईओ समेत अन्य शाखाओं को भी विकसित किया जाएगा। लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करना भी प्राथमिकता में रहेगा।
#Vaishali #BiharPolice #BiharNews #CrimeControl
Chapra, Saran | Sep 12, 2026