
छतरपुर जिले के थाना भगवां पुलिस ने हत्या एवं दहेज मृत्यु प्रकरण में शामिल ₹2000 के इनामी पांचवें आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस थाना भगवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिगरी में कुंवे एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या की पुष्टि हुई।
उक्त प्रकरण में पुलिस थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत हत्या एवं दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा फरार शेष आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹2000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में शामिल ₹2000 के इनामी आरोपिया सीमा अहिरवार पति रमेश प्रसाद अहिरवार, निवासी ग्राम अमरवा, थाना भगवा को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बड़ामलहरा श्री प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, उप निरीक्षक एम.एल. मराबी, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक सत्यनारायण, रघुनाथ तोमर , सत्येंद्र कुमार एवं टीम की भूमिका रही।
#mp #chhatarpur