
RCFC को रोकने के लिए रोज नए नए संगठनों का समर्थन मिल रहा है : गुरु शरण परमार
विद्युत बोर्ड पेंशनर्स संघ के 150 लोग धरना स्थल पर समर्थन देने पहुँचे : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर/शिव कुमार।
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति जोगिंदर नगर को क्रमिक अनशन के 23वें दिन में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स संघ जोगिंदर नगर का समर्थन धरना स्थल पर मिला l इस मौके पर संघ के प्रधान सुरेंदर ठाकुर, सचिव नौता राम, कांशीराम वर्मा, ब्रिज गोपाल अवस्थी, शेर सिंह ठाकुर उमेद कटवाल, दान सिंह ठाकुर आदि ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि जहाँ भी उनकी जरुरत हो वह हमेशा संघर्ष समिति के साथ खड़े रहेंगे और यह संस्थान किसी भी कीमत पर यहाँ से स्थानांत्रित नहीं होने दिया जाएगा और केंद्रीय आयुष विभाग व राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड को अपनी भावनाशून्यता पर शर्म आनी चाहिए कि पिछले 23 दिनों से जोगिंदर नगर के करीब 100 लोग भूख हड़ताल पर बैठ चुके और तीन बड़ी रैलियां भी हजारों की संख्या वाली हो चुकी हैं मगर विभाग सारी बातें देखकर भी अनदेखा कर रहा है जो कि एक गंभीर विषय है और ऐसे में लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और अगर यह आंदोलन उग्र हुआ तो विभाग को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा l अगर विभाग के कर्मचारियों ने कोई गलती की है तो इसकी सजा जोगिंदर नगर के किसानों को देना उचित नहीं है l संघर्ष समिति के संयोजक मंडल के सदस्य कुशाल भारद्वाज व अजय ठाकुर ने बताया कि 23वें दिन क्रमिक अनशन में NSUI की टीम बैठी जिसमें अर्पित वर्मा जिला उपाध्यक्ष, अमन पूर्व सचिव, विकास कार्यकर्त्ता और सुनील शर्मा बैठे जिन्होंने पिछले दिन बैठे हुए मझारनू पंचायत के प्रधान राम चंदर पॉल, बाता री बिहूँ पंचायत के पूर्व उप प्रधान कालिदास ठाकुर, राकेश व सन्नी की जगह बैठे l इस अवसर पर भूपेंद्र ठाकुर, विशाल शर्मा, पान सिंह ठाकुर, कर्म चंद आदि मौजूद रहे l