मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर सपरिवार विधि-विधान के साथ गोवर्धन महाराज का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वमंगल की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण करने की दिव्य लीला प्रकृति संरक्षण, सामूहिक एकता और लोककल्याण की अनुपम प्रेरणा देती है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के साथ-साथ गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी याद दिलाता है।
उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा राजस्थान प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
Bhajanlal Sharma
Weir, Bharatpur | Nov 10, 2026