
*भिंड में महिला रेंजर का गदर:* गृह जिले में नियमों को ताक पर रखकर मनमानी, महिला उत्पीड़न के केस की धमकी से डरे वरिष्ठ अफसर।
*एसडीओ ने खोला रेंजर की मनमानी का काला चिट्ठी*: पूर्व एसडीओ भी हो चुके हैं शिकार, लिखित शिकायत के बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।
*महिला उत्पीड़न का हथियार*: आवाज उठाने पर रेंजर देती हैं झूठे केस में फंसाने और कोर्ट घसीटने की धमकी, विभाग की साख दांव पर।
*सीसीएफ और डीएफओ बेबस:* रेंजर के रसूख और धमकियों के आगे जिला व संभाग स्तर के बड़े अधिकारी भी लाचार नजर आ रहे हैं।
*जांच के नाम पर केवल फाइलबाजी:* दो महीने से मामले को रफा-दफा करने में जुटे वरिष्ठ अधिकारी, नहीं हो रही ठोस कार्रवाई।
*अवैध वसूली और टीपी चोरी का खेल*: नियमों के विपरीत कटाई-परिवहन को बढ़ावा देने से शासन को हो रहा भारी राजस्व का नुकसान।
*गाड़ियों को पकड़कर छोड़ने की साठगांठ:* लकड़ी की अवैध कटाई में लगी गाड़ियों को पकड़कर छोड़ने और सांठगांठ के गंभीर आरोप
*जनता और कर्मचारियों में दहशत:* निष्पक्ष कर्मचारियों का कहना है कि जब वरिष्ठ अधिकारी ही डर चुके हैं, तो वे अपनी बात किसके सामने रखें।
*मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की गुहार*: चंबल अंचल के कर्मचारी संगठन और आम जनता ने रेंजर को तत्काल हटाने व निष्पक्ष जांच की मांग की।
Chambal Commissioner
CM Madhya Pradesh
@highlight
*सवाल सीएम साहब से*: जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करने वाले तंत्र में आखिर इस भ्रष्ट व्यवस्था पर कब चलेगा हंटर?