बंगाल के 1 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अपनी सेटिंग है। रैंक कितनी भी हो 18 लाख खर्च कीजिए, आपको सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट दिला दूंगा। जिस रैंक में लोग सरकारी मेडिकल कॉलेज का सपना नहीं देख पाते, उस रैंक में आपका एडमिशन हो जाएगा। हम कॉलेज को 4-5 करोड देकर पहले से सीट बुक रखते हैं,
आपकी मां को बंगाल का निवासी बनाकर फर्जी डोमिसाइल तैयार करेंगे। बंगाल कोटे की सीट में सेट करा दूंगा। 2 डिसमिल जमीन है, पेपर्स में आपको उनका मालिक बना देंगे। देश की कोई भी एजेंसी नहीं पकड पाएगी..।"
यह दावा बिहार के एजेंटस कर रहे हैं जो बंगाल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की MBBS सीट बेच रहे हैं। NEET विवाद के बाद भास्कर के 4 अंडर कवर रिपोर्टर्स ने 5 राज्यों के 50 से ज्यादा एजेंटस और कॉलेज से MBBS सीट की डील की।
Chapra, Saran | Aug 25, 2026