
➡️ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने किसानों के खेतों का किया भ्रमण
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम तिनसुवा में किसानों के खेतों का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के खेतों पर पहुंचकर खेती की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया और किसानों से चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान आत्मा परियोजना के संचालक श्री एम.के. प्रजापति, डॉ. शैलेष पाण्डेय, श्री लोकेंद्र जाटव, श्री विपिन जैन एवं मानव विकास सेवा संघ के संचालक फादर थॉमस फिलिप उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं टीम के सदस्यों ने किसानों के खेतों में लगाए गए जीवामृत ट्यूब के माध्यम से तैयार किए जा रहे जैव अमृत की प्रक्रिया को देखा। किसानों द्वारा जैव अमृत तैयार करने, खेतों में उसके उपयोग तथा उससे होने वाले लाभों की जानकारी भी ली गई। विजिट के दौरान किसानों ने बताया कि प्राकृतिक खेती में जैव अमृत का उपयोग उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। किसानों ने इस विधि को सरल, प्रभावी एवं लाभकारी बताते हुए इसकी सराहना की और प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने में रुचि व्यक्त की। मानव विकास सेवा संघ की ओर से किसान सहयोगी टीम के परियोजना समन्वयक श्री चंद्रकिशोर नरवरे एवं श्री निलेश पटेल ने खेत भ्रमण एवं किसानों से संवाद कराने में सहयोग प्रदान किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar