#बंडा जहरीली शराब कांड के बाद
बंड़ा एसडीएम को हटाया ,,,,,,,,
कलेक्टर ने जहरीली शराब कांड के बाद आज सोमवार रात आदेश जारी कर बंड़ा एस डी एम को हटा दिया है। एसडीएम ने समय पर घटना क्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। साथ ही रविवार सुबह कलेक्टर के पहुंचने के बाद मौके पर पहुंची थी।जारी आदेश के अनुसार
आरती यादव (संयुक्त कलेक्टर) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा तथा अतिरिक्त प्रभार अनुविभाग (राजस्व) शाहगढ़ को कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय, सागर में पदस्थ किया गया है।
वहीं संजय कुमार जैन (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा का प्रभार दिया गया है।
Sagar, Sagar | Sep 8, 2026