
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय लोकायुक्त भोपाल मध्य प्रदेश श्री योगेश देशमुख साहब के निर्देशन में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज कुमार सिंह साहब के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 06.10.2026 को आरोपी दीपक नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय ग्राम पंचायत कयामपुर जनपद पंचायत सीतामऊ जिला मंदसौर को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गयाl
विवरण -
दिनांक 01.10.2026 को आवेदक गोरधन उर्फ कारुलाल माली निवासी ग्राम कयामपुर तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर के द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को लिखित शिकायत की गई था कि उसके नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था जिसकी पहली एवं दूसरी किस्त आवेदक को प्राप्त हो चुकी है तथा तीसरी किस्त ₹40000 जारी करवाने के लिए वह दीपक नाथ कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय ग्राम पंचायत कयामपुर जनपद पंचायत सीतामऊ जिला मंदसौर से मिला तो उसके द्वारा आवेदक से ₹10000 रिश्वत की मांग की गई l शिकायत का सत्यापन निरीक्षक हीना डाबर लोकायुक्त उज्जैन से कराई जाने पर शिकायत सही पाई गई और रिश्वत मांग वार्ता की रिकॉर्डिंग के दौरान आरोपी दीपक नाथ आवेदक से₹8000 लेने पर सहमत हो गया और ₹2000 पूर्व में प्राप्त कर लिए! रिश्वत मांग वार्ता के सत्यापन उपरांत आज दिनांक को ट्रैप दल का गठन कर शिकायतकर्ता गोरधन उर्फ कारुलाल माली से 6,000/-रू. की रिश्वत लेते आरोपी दीपक नाथ कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा गयाl होटल रूद्राक्ष, रूपनी चौराहा, सुवासरा रोड,
रूपनी, तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर में कार्यवाही जारी है।
ट्रैप कार्रवाई में
1-डीएसपी दिनेशचंद पटेल,
2-निरीक्षक हिना डाबर और
प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षकगण श्याम शर्मा, मोहम्मद इसरार , उमेश जाटव सहित 10 सदस्यों की टीम शामिल रहीl