सोगरिया स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच, 48 मामलों में ₹33,035 का जुर्माना*
दयोदय एक्सप्रेस सहित 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच, 8 टिकट जांच कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
कोटा। बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोगरिया रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 48 मामले पाए गए, जिनमें नियमानुसार ₹33,035 का जुर्माना लिया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि अभियान के दौरान सोगरिया स्टेशन से गुजरने वाली 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की सघन जांच की गई। इनमें दयोदय एक्सप्रेस, इटावा–कोटा एक्सप्रेस, कोटा–बीना मेमू, दुर्ग–अजमेर एक्सप्रेस, नई दिल्ली–सोगरिया एक्सप्रेसरांची–मदार स्पेशल, कोटा–बीना मेमू तथा सोगरिया–नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल रहीं।
अभियान मुख्य टिकट निरीक्षक अजय शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। टिकट जांच दल में टीटीई सुनील तिवारी, फिरोज खान,अख्तर खान, महावीर मालव, अमित पाल, विष्णु सुमन, हरि गोपाल एवं धनजी मीणा ने भाग लिया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेल यात्रा के दौरान हमेशा वैध एवं उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट जांच अभियानों का उद्देश्य नियमसम्मत यात्रा को बढ़ावा देना और वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के हितों की रक्षा करना है।