सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निराकरण तेजी से किया जाए
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में समीक्षा
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में विभागों में लंबित शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई में तेजी लाई जाए आवेदक से चर्चा करके गंभीरता के साथ वास्तविक निराकरण किया जाए उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने मंगलवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन आदि उपस्थित थे
बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के निराकरण में भी देरी नहीं करें विभिन्न विभागों द्वारा कर वसूली की समीक्षा में कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध संचालित अभियान की भी समीक्षा की आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर मैं ग्रामीण क्षेत्रों में सघनता से भ्रमण करके ग्रामीण जनों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
#मंदसौर
#Mandsaur