12 दिन बाद मिला BRO के लापता हवलदार पंकज सिंह का शव, तमक आपदा के बाद लगातार चल रहा था रेस्क्यू अभियान
चमोली: नीती घाटी के तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा के दौरान लापता हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) के हवलदार पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को गढ़वाल स्काउट आर्मी के रेस्क्यू दल ने तमक क्षेत्र में सघन खोजबीन के दौरान धौलीगंगा नदी किनारे भलागांव के पास से उनका शव बरामद किया।
आपदा के बाद से ही हवलदार पंकज सिंह की तलाश में तमक नाले और आसपास के दुर्गम इलाकों में लगातार रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को भी अभियान जारी रखा, जिसके दौरान जवान का शव टीम के हाथ लगा।
शव बरामद होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है।
12 दिनों से चल रही तलाश के बाद जवान का शव मिलने से रेस्क्यू अभियान का यह चरण पूरा कर लिया गया है।
📍 नीती घाटी | चमोली | उत्तराखंड
#Chamoli #ChamoliNews #NitiValley #TamkNala #BRO #BorderRoadsOrganisation #IndianArmy #GarhwalScouts #RescueOperation #UttarakhandNews #BreakingNews #Uttarakhand #चमोली #नीतीघाटी #तमकनाला #बीआरओ #हवलदारपंकजसिंह #रेस्क्यूऑपरेशन #उत्तराखंड #UttarakhandLive24