भरतपुर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक संदेश:
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए भरतपुर पुलिस पूरी तरह संकल्पबद्ध है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना (IPS) के निर्देशन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्रों में मुस्तैदी से निगरानी रखी जा रही है:
क्षेत्रीय निरीक्षण: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा नदबई, वैर, उच्चैन एवं बयाना नगरपालिकाओं के मतदान केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।
सुरक्षा एवं व्यवस्था: कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करते हुए मौके पर तैनात अधिकारियों व जवानों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
संवेदनशील केंद्र: संवेदनशील तथा अति-संवेदनशील मतदान स्थलों पर विशेष निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026