Bokaro Steel में जेम के जरिए सेवा अनुबंधों पर विशेष प्रशिक्षण
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में सेवा अनुबंधों को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नियमसम्मत बनाने की दिशा में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के करीब 50 अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में जेम (GeM) विशेषज्ञों ने सेवा अनुबंध प्रबंधन, बिड प्रक्रिया, अनुबंध प्रशासन और वैधानिक अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने ऑनलाइन जुड़कर भी प्रशिक्षण लिया और अपने सवालों के समाधान प्राप्त किए।
बीएसएल की यह पहल डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से सेवा अधिप्राप्ति को अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#BSL #BokaroSteelPlant #GeM #GovernmentEMarketplace #ServiceContract
Chas, Bokaro | Aug 21, 2026