ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह 6 महीने के लिए जिला बदर, प्रतापगढ़ की सियासत की बड़ी
रजवाड़ो के जिले की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब प्रशासन ने बाबा बेलखर नाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया। डीएम अभिषेक पाण्डेय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कई आरोप थे। अभी कुछ दिन पहले एक जमीनी मामले में वीडियो वॉयरल हुआ था। कई मामलों में नाम आने के बाद पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने यह कार्रवाई की है।
आदेश के मुताबिक, सुशील सिंह अगले 6 महीने तक प्रतापगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद समर्थकों में नाराजगी है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे सही कदम बताया है।