लाड़ली बहनों के खाते में 13 नवंबर को आ सकते हैं ₹1500, शिवपुरी के पिछोर से CM मोहन यादव करेंगे किस्त जारी!
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए नवंबर माह की किस्त को लेकर हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर स्थित छत्रसाल स्टेडियम से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी कर सकते हैं।
इस किस्त के तहत पात्र महिलाओं के खातों में ₹1500 अंतरित किए जाने की संभावना है। हालांकि, कार्यक्रम और भुगतान को लेकर अंतिम आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
वहीं, योजना से छूट गई महिलाओं के नए पंजीयन और अतिरिक्त ₹250 की राशि को लेकर भी महिलाओं के बीच चर्चाएं हैं। इन दोनों विषयों पर फिलहाल कोई पुख्ता आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
अब लाड़ली बहनों की नजर 13 नवंबर पर है।
#LadliBehnaYojana #MadhyaPradesh #Shivpuri #MohanYadav #BSP24News