अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनकी होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार के साथ तस्वीर भी सामने आई है। 20 नवंबर को तिलक और फलदान का कार्यक्रम होगा, जबकि 25 नवंबर को दोनों की शादी संपन्न होगी। यह विवाह समारोह अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में आयोजित किया जाएगा। शादी से पहले 23 नवंबर को हल्दी कलश और 24 नवंबर को मेहंदी एवं संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। खास बात यह है कि 25 नवंबर को ही अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी होगा। ऋषिकेश कुमार पटना जिले के बिहटा के रहने वाले हैं। शादी को भव्य बनाने के लिए परिवार की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।