
जिला सिरमौर के शिलाई में सनसनी, गोली लगने से एक की मौत, गोली किसकी मौत किसकी ? पढ़िए पूरी खबर
=======
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
=====
जिला सिरमौर के शिलाई में आज गोलीकांड की घटना से सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक की मौत की मौत हो गई। इस घटना में चलती बाइक पर पीछे सवार 55 वर्षीय खजान सिंह निवासी जामु कोटी, रेणुका जी की संदिग्धावस्था में गोली लगने से जान चली गई।
जबकि बाइक चला रहा उनका चचेरा भाई रविंद्र बाल-बाल बच गया। वारदात में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि घटना घटने के लगभग आठ घंटे बीत जाने तक किसी को भी गोली चलने अथवा खजान सिंह को गोली लगने की भनक तक नहीं लगी। मामला तब सामने आया जब शाम लगभग चार बजे रविंद्र की नजर अपने हेलमेट पर पड़ी और उसमें गोली के सुराख का निशान दिखाई दिया। देखने पर हेलमेट के अंदर से गोली भी बरामद हुई। शुरुआती आकलन के मुताबिक, गोली खजान सिंह के सिर को भेदती हुई निकली और आगे बैठे रविंद्र के हेलमेट में जा अटकी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद ही कारणों का पता चलेगा।
#crimenews #shillainews #sirmournews
Ronhat, Sirmaur | Nov 10, 2026