जय बाबा केदारनाथ
बाबा केदार अब ऊखीमठ विराजेंगे
========
केदारनाथ (उत्तराखंड) भाई दूज के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद करने की प्रक्रिया तड़के 4 बजे से ही शुरू हो गई थी, सुबह महाअभिषेक, विशेष पूजा और समाधि पूजा हुई। कपाट बंद होते ही बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई।
जय बाबा केदार के जयकारों के बीच डोली ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया।
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु कड़ाके की ठंड के बावजूद केदारपुरी पहुंचे थे। भक्तों ने नम आंखों से बाबा को विदाई दी।
इस साल 22 अप्रैल से 11 नवंबर के बीच 19 लाख 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। डोली यात्रा का पड़ाव तय है - 11 नवंबर को डोली रामपुर पहुंचेगी, 12 नवंबर को गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम होगा और 13 नवंबर को डोली ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। अगले 6 महीने तक बाबा केदार ऊखीमठ में ही विराजेंगे, वहीं पूजा होगी। अगले 6 महीने तक केदारनाथ धाम में पूजा नहीं होगी। अब धाम के कपाट 2027 में अक्षय तृतीया पर दोबारा खोले जाएंगे।
#NewsUpdate
#जयबाबाकेदारनाथ
#हिमाचल
#उत्तराखंड
Ronhat, Sirmaur | Nov 12, 2026