
कोसी का जलस्तर बढ़ा तो नाव से उतरे DM, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
मधेपुरा। कोसी के बढ़ते जलस्तर से आलमनगर और चौसा के निचले इलाकों में जलप्रवेश के बीच डीएम अभिषेक रंजन बुधवार को नाव से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने मोरसंड, अमनी टोला, करेलिया मुसहरी, सपनी मुसहरी सहित आलमनगर के खरौवा वासा, अटगामा मुसहरी, मुरैत और सोनामुखी क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
डीएम ने अधिकारियों को हर प्रभावित परिवार तक भोजन, राशन और चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का निर्देश दिया। प्रभावित इलाकों में मोबाइल मेडिकल व पशु चिकित्सा टीमों को लगातार भ्रमणशील रहने को कहा गया है। करेलिया और अटगामा मुसहरी में सामुदायिक रसोई शुरू करने का निर्देश दिया गया। वहीं उदाकिशुनगंज में राहत सामग्री पैकिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
डीएम ने साफ कहा—बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों की सुरक्षा और समय पर राहत पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #nonfollowersviewers #viralreels #iaspriyarani #rohtassasaram #sdmrohtas #बच्ची_को_न्याय_मिले #न्याय_की_मांग #JusticeForChild Muse @highlight