
लखीसराय हेलमेट जांच अभियान में 66 हजार रुपये जुर्माना वसूला
लखीसराय। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को विद्यापीठ से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा संचालित किया गया।अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) एवं परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से वाहन जांच की। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा उन्हें हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।जांच के क्रम में विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 66 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।