ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी प्रक्रिया प्रारंभ
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी (First Level Checking) का कार्य 10 सितम्बर से 12 सितम्बर 2026 तक निर्धारित किया गया है। निर्देशों के पालन में 10 सितम्बर 2026 से स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, झाबुआ स्थित स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
एफएलसी का कार्य प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री वैशाली सोलंकी एवं कोषालय अधिकारी सुश्री वैशाली सिसोदिया की उपस्थिति में किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एफएलसी की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Election Commission of India #Jhabua #JansamparkMP