
बड़कागांव में आसमान से गिरा दक्षिण कोरिया निर्मित वैज्ञानिक उपकरण, ग्रामीणों में मचा कौतूहल...
हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के सिकरी गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे उस वक्त हलचल मच गई, जब सहदेव राम के घर के पास फटे हुए गुब्बारे के साथ एक वैज्ञानिक उपकरण गिरा मिला। आसमान से अचानक गिरे इस उपकरण को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सिकरी ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपकरण और उससे जुड़े अन्य सामान को जब्त कर लिया। जांच में उपकरण पर Made in Korea और WEATHEX कंपनी का नाम मिला। यह WxR-301D रेडियोसोंडे है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह मौसम विभाग का उपकरण है। करीब 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर काम करने वाला यह यंत्र 500 किलोमीटर के दायरे में तापमान, नमी, वायुदाब और हवा से जुड़े आंकड़े जुटाता है। यह सिंगल यूज उपकरण है। यानी आसमान से गिरा यह रहस्यमय उपकरण कोई जासूसी यंत्र नहीं, बल्कि मौसम की जानकारी जुटाने वाला वैज्ञानिक उपकरण है।
#Hazaribagh #Barkagaon #Sikri #JharkhandNews #WeatherBalloon #Radiosonde #WeatherUpdate #LatestNews #HazaribaghNews #Jharkhand #News18 #GroundReport