सरगुजा संभाग के तीन जिलों में पिछले 6 महीनों में 15 लोगों की जान लेने वाले आक्रामक 'कबरा कान' हाथी पर अब सैटेलाइट से नजर रखी जाएगी। मानव-हाथी संघर्ष की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधान मुख्य वन्यजीव वार्डन ने हाथी को ट्रैंकुलाइज कर सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति दे दी है। आज सुबह ही हाथी सूरजपुर से सरगुजा जिले के उदयपुर जंगल में पहुँचा है, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने आज से ही यह रेस्क्यू और कॉलरिंग अभियान शुरू कर दिया है।
सूरजपुर और बलरामपुर के डीएफओ की संयुक्त निगरानी में चलने वाले इस अभियान में वन्यजीव विशेषज्ञ, पशु चिकित्सक और जरूरत पड़ने पर 'कुमकी हाथियों' की मदद ली जाएगी। रेडियो कॉलर लगने के बाद हाथी की हर गतिविधि और लोकेशन को 24 घंटे ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीणों को समय रहते सतर्क कर जनहानि रोकी जा सकेगी। इसके साथ ही वन विभाग को हर 15 दिन में हाथी की निगरानी रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी।
#Ambikapur #Surguja #Surajpur #Balrampur #ChhattisgarhNews #WildlifeConservation #HumanElephantConflict #ForestDepartment #BreakingNews #FatafatNews