
अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, सीबीआई ने भेजा नोटिस
हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है। मामले में सीबीआई ने उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट के लिए नोटिस जारी किया है। उन्हें शुक्रवार सुबह 10:30 बजे देहरादून बुलाया गया है।
उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे चुकी हैं। उनका कहना है कि वह सच्चाई सामने लाने की लड़ाई लड़ रही हैं और जांच में सहयोग करने को तैयार हैं।
उर्मिला ने दावा किया कि उनके पास मामले से जुड़े कई अहम तथ्य हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कुछ लोग सीबीआई जांच के नाम पर केवल दिखावा कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई इस मामले में जांच शुरू कर चुकी है। रविवार को टीम उर्मिला के घर पहुंची थी और कई मुद्दों पर पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे गौतम और सुरेश राठौर से जुड़े सवाल भी पूछे गए।
उर्मिला ने यह भी सवाल उठाया कि नार्को टेस्ट का नोटिस जारी करने से पहले उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
#AnkitaBhandari #अंकिताभंडारी #CBIजांच #उत्तराखंड #JusticeForAnkita #HaridwarNews