
बारां में धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती, भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन
बारां, 11 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बारां में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर, चौमुखा बाजार से रवाना हुई शोभायात्रा में 18 घोड़े, आकर्षक सजीव झांकियां, भगवान सत्यनारायणजी का विमान, बैंड-बाजे और सजे हुए वाहन आकर्षण का केंद्र रहे।
पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। महिलाओं ने लाल साड़ी और लाल चुनरी में उत्साह के साथ भाग लिया, वहीं पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग में रंगा दिखाई दिया।
शोभायात्रा सार्वजनिक संस्था धर्मादा धर्मशाला पहुंची, जहां सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के तहत ‘अग्र रन’, अग्रसेन महा तंबोला, डांडिया-गरबा, ग्रैंड तंबोला और फन फेयर जैसे कार्यक्रमों ने भी लोगों का खूब उत्साह बढ़ाया।
श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और जनकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाना ही जयंती की सच्ची सार्थकता है।
दीक्षा सुमन की खास रिपोर्ट, बारां से — एक्सपोज न्यूज़ इंडिया।
#Baran #AgrasenJayanti #MaharajaAgrasen #AgrasenJayanti2026 #Shobhayatra #BaranNews #AgrawalSamaj #SamajikEkta #SanatanSanskriti #RajasthanNews #ViralNews #ExposeNewsIndia #DikshaSuman #जयश्रीअग्रसेन
Ladpura, Kota | Oct 16, 2026