हरियाणा के चर्चित बैंकिंग घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IAS अधिकारी एवं पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राम कुमार सिंह (आर.के. सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है। CBI के अनुसार यह गिरफ्तारी पंचकूला नगर निगम के सरकारी फंड में लगभग ₹79.46 करोड़ के गबन मामले में की गई है।
CBI की जांच में सामने आया है कि नगर निगम पंचकूला का बैंक खाता नियमों के विपरीत खोला गया था। आरोप है कि सरकारी धन को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नाम पर बैंक अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत कर विभिन्न खातों से निकाला गया। जांच एजेंसी का कहना है कि कई हस्ताक्षरित चेक बैंक अधिकारियों को दिए गए थे, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये निकाले गए, लेकिन वास्तविक रूप से कोई FD नहीं बनाई गई।
CBI के अनुसार निकाली गई रकम को कथित तौर पर शेल कंपनियों और अन्य संस्थाओं में ट्रांसफर कर दिया गया। जांच में यह भी दावा किया गया है कि उस समय के नगर निगम आयुक्त आर.के. सिंह और वरिष्ठ लेखाकार की इस