बिहार सरकार की मंत्री सह धमदाहा विधायक लेशी सिंह ने दीपावली पर 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश देते हुए कहा:
"दीपावली पर हमें स्थानीय कुम्हारों, हस्तशिल्पियों और छोटे दुकानदारों को संबल देना चाहिए। मेरी अपील है कि इस बार स्वदेशी और स्थानीय स्तर पर बने दीये, मिट्टी के खिलौने और सजावट की सामग्री ही खरीदें। ये कलाकार महीनों कड़ी मेहनत कर हमारे त्योहार को रोशन करते हैं। हमारी एक छोटी सी खरीद किसी जरूरतमंद परिवार के घर में भी खुशियों का दीपक जला सकती है। आइए, इस पावन पर्व पर अपनों के साथ-साथ उनके चेहरों पर भी मुस्कान लाएं और सामाजिक एकजुटता का परिचय दें..👇👇
#cityfocusnews #HappyDiwali #EcoFriendlyDiwali #purnia Leshi Singh Nitish Kumar Samrat Choudhary
Purnea East, Purnia | Nov 8, 2026