डीएम नवीन कुमार ने बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
बहादुरगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय बहादुरगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड परिसर, आवासीय परिसर, बी-वीजी राम जी कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर, बीआरसी भवन सहित अन्य स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। डीएम ने विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों की जांच करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आरटीपीएस, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पंचायत समिति की योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।