वृहद पौधारोपण कार्यक्रम 4 अगस्त को महेंद्र सागर तालाब परिसर में होगा आयोजित
--
पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को प्रातः 7:30 बजे महेंद्र सागर तालाब, सागर बायपास, टीकमगढ़ में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जिले को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से सहभागिता करने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया है। संदेश दिया गया है कि "एक वृक्ष – अनेक पीढ़ियों का सुरक्षित भविष्य" तथा "आइए, पौधा लगाएं… प्रकृति को जीवन लौटाएं।"
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh