
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दो विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ एक आरोपी व 30 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित कार सवार दो युवको को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की विभिन्न टीमें नशा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से प्रतिबंधित दवाइयां की तस्करी कर रहा था वहीं दूसरी ओर टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित कार सवार दो युवको को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमाड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक प्रतिबंधित दवाइयां का जखीरा लेकर बस स्टैंड जगाधरी के पास घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई अमित कुमार, कर्मवीर, जसबीर सिंह, मनजीत व मोनू की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी लिए तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। पकड़ी की दवाइयां की जांच जब ड्रग कंट्रोलर बिंदु धीमान से करवाई गई तो सामने आया कि आरोपी के पास से सपास प्लस ट्रामाडोल कैप्सूल 1000, क्लैपिडोल टैबलेट ट्रामाडोल 1000 व अल्ट्रोकस अल्पलाजोल्म टैबलेट 4200 बरामद हुई। आरोपी से कुल 6200 प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान रामनगर निवासी अजय के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया ।आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी पर पहले भी तीन मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर जांच की जाएगी कि यह प्रतिबंधित दवाइयां वह कहां से लेकर आया था और आगे कहां सप्लाई करनी थी।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी दूसरी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक कार में सवार होकर कलानौर बॉर्डर से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेंगे। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक ओमप्रकाश, एएसआई कुलदीप, अमित, जयपाल, ललित, ओम प्रकाश की टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर बॉर्डर से कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। जांच की गई तो उनके पास से 30 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में जिनकी पहचान रामपुरा कॉलोनी निवासी कपिल कुमार पुत्र मदनलाल व तेजली निवासी रविंद्र पुत्र अंग्रेज सिंह के नाम से हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वह नशीले पदार्थ कहां से लेकर आते थे और कहां बेचते थे।
Uklana, Hissar | Aug 24, 2026