
मुजफ्फरपुर में स्कूली छात्र पर चाकू से हमला, स्कूल के बाहर घेरकर बेरहमी से पीटा
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के बीबी गंज में स्थित एक निजी विद्यालय के छात्र को उसी विद्यालय के पूर्व छात्र द्वारा रऔर चाकू के मार पर लहू लुहान कर दिया गया, मामले को लेकर बीते दिन थाने में घायल छात्र के परिजन के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई हैं।
दरअसल विद्यालय में हुए किसी मामूली विवाद को लेकर विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्र को 11वीं के पढ़ने वाले उस विद्यालय के एक पूर्व छात्र द्वारा बीते दिन विद्यालय के बाहर छुट्टी के समय घेर लिया गया, पहले उसके सर पर हाथ में पहले जाने वाले बल्ला, फिर चाकू से उसके पेट में वार किया हैं, पीड़ित छात्र के बुरी तरह घायल होने के बाद स्थानीय लोगों को एकत्रित होते देख, पीटने आए लड़कों ने उस छात्र को दो मोटर साइकिल पर पैर और सर पकड़ कर लादा और फिर वहां से थोड़ी दूर बैरिया के निकट किसी मैदान में ले जा कर और पिटाई की।
उक्त मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाने को शिकायत दर्ज कराया हैं, उक्त मामले को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं -
11वीं में पढ़ने वाले छात्र का इस तरह का आपराधिक रवैया उसके भविष्य पर एक बड़ा सवाल उठाता हैं? जो छात्र अभी किसी को चाकू तक मारने में संकोच नहीं कर रहा वो आने वाले समय में किसी की हत्या नहीं करें इसकी क्या गारंटी हैं?
आखिर हम किस तरह अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं, गार्डियन अपने बच्चों को स्कूल को सौंपने के बाद निश्चित हो जाते हैं, पर बच्चा विद्यालय या विद्यालय के बाहर क्या कर रहा हैं?, किस प्रकार के लोगो से मिल रहा हैं? छात्रों को क्या किसी प्रकार की गलत गिरोह आदि ने तो अपना शिकार नहीं बना लिया हैं? इन तमाम पहलुओं पर ध्यान आखिर कौन देगा?
विद्यालय में छात्र पढ़ने के साथ साथ अलग अलग गतिविधियों को भी सीखते हैं, पर इन सब का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ रहा हैं यदि इसकी सही समय पर ध्यान नहीं रखी गई तो आपके घर के बच्चों को क्रिमिनल बनते देर नहीं लगेगा।
#Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #CrimeNews #SchoolNews #BiharDastak
Bihar, India | Oct 7, 2026