मंदसौर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के तबादले
सीतामऊ और शामगढ़ में बदले थाना प्रभारी, एसपी विनोद कुमार मीणा ने जारी किए आदेश
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक संतोष वाघेला को पुलिस लाइन से सीतामऊ थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि सीतामऊ थाना प्रभारी रहे निरीक्षक कमलेश प्रजापति को शामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शामगढ़ थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय को कोतवाली भेजा गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक मनोज महाजन को चंदवासा चौकी से वायडी नगर, भूमिका सिरोहिया को पुलिस लाइन से मुल्तानपुरा चौकी, अविनाश सोनी को नाहरगढ़ से बूढ़ा चौकी, ओमप्रकाश राठौर को शामगढ़ से चंदवासा चौकी तथा सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मकवाना को भावगढ़ से झारड़ा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।