
समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 317, दिनांक 19.06.2026 *********************************
*जिला नियोजनालय शेखपुरा द्वारा 22 जून 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार-सह-मार्गदर्शन कैंप का आयोजन
********************************
श्रम संसाधन विभाग (बिहार सरकार) के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, शेखपुरा द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप दिनांक 22 जून 2026 (सोमवार) को पूर्वाहन 10:30 बजे से जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र (DRCC), शेखपुरा के परिसर में आयोजित किया जाएगा।
इस कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी BLINK Commerce Private Limited के द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का सीधे चयन किया जाएगा। नियोजन से संबंधित रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है:
नियोजक/कंपनी का नाम: BLINK Commerce Private Limited
पद का नाम (Post): Ware House Associate
लिंग (Gender): केवल पुरुष (Male)
कुल रिक्तियां (No. of Vacancies): 25
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं / 12वीं / स्नातक (Graduate) या समकक्ष
मानदेय / वेतन: ₹ 18,000/- से ₹ 25,000/- (CTC) प्रति माह
अतिरिक्त लाभ: मुफ्त छात्रावास की सुविधा (Hostel Free)
कार्यस्थल (Job Location): बेंगलुरु / मुंबई
इच्छुक आवेदक अपने साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ जैसे—शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंक पत्र (Mark Sheet), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड (Employment Card) एवं अपना अपडेटेड बायोडाटा (Resume) लेकर कैंप स्थल पर समय से पहुंचें।
इस कैंप और नियोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक कार्यालय के मोबाइल नंबर 9279542642 पर संपर्क कर सकते हैं।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura