समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 332, दिनांक 25.06.2026
*****************************
*सनैया पंचायत में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील*
*****************************
आज दिनांक 25 जून 2026 को
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों और लाइसेंसधारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीम सुश्री प्रियंका ने कहा कि जिलेवासियों और सनैया ग्रामवासियों से अपील की कि वे मोहर्रम का पर्व आपसी मेलजोल, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक होते हैं, और इसे शांतिपूर्वक मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन शेखपुरा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने या किसी भी प्रकार का विवाद पैदा करने वाले तत्वों को हर हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ने कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने या लड़ाई-झगड़ा करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कानूनी नियमानुसार सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगा।
बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे जिनमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अरियरी, अंचलाधिकारी अरियरी, अरियरी थानाध्यक्ष, मुखिया जी, सरपंच के साथ साथ सम्मानित सदस्यगण और सामाजिक कार्यकर्ताओं और वहां के वरिष्ठ पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
प्रशासन ने सभी समुदायों के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें ताकि समय रहते उसे नियंत्रित किया जा सके। जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
12 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 25, 2026