डीडवाना के अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ डॉ. अख़लाक़ अहमद उस्मानी ने दुबई से हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि
- दुबई कॉलेज ऑफ टूरिज्म से 'क्रॉस कल्चरल कम्युनिकेशन इन हॉस्पिटेलिटी सेक्टर' का कोर्स किया पूरा
- स्थानीय प्रबुद्धजनों और संस्थाओं में हर्ष की लहर
अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने-माने विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार, डीडवाना निवासी डॉ. अख़लाक़ अहमद उस्मानी ने अपनी शैक्षणिक और पेशेवर यात्रा में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डॉ. उस्मानी ने दुबई कॉलेज ऑफ टूरिज्म से "क्रॉस कल्चरल कम्युनिकेशन इन हॉस्पिटेलिटी सेक्टर" विषय पर सफलतापूर्वक कोर्स पूरा कर प्रतिष्ठित प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त किया है।
उनकी इस वैश्विक स्तर की उपलब्धि से न केवल डीडवाना शहर बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है। डॉ. उस्मानी की इस सफलता पर डीडवाना सहित आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।