
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1358,
दिनांक:-13/09/2026,
==================
पूर्णिया में बाढ़ एवं जलजमाव क्षेत्रों में राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी:
पशुओं की स्वास्थ्य जांच एवं पशुचारा और सुलभ कराई जा रही है आवश्यक दवाइयां:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशों और सतत् ममार्गदर्शन में पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा जिले के बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
प्रभावित पशुपालकों एवं नागरिकों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में डटा हुआ है।
इसी कड़ी में रविवार को रूपौली प्रखंड के जलजमाव
के विभिन्न क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं बीमार पशुओं को आवश्यक दवाइयां और चारा सुलभ कराई जा रही है।
मानव राहत के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा के लिए भी जिला प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है। रविवार को पशु चिकित्सकों की समर्पित टीम ने विभिन्न पशुपालकों के घर-घर (डोर-टू-डोर) पहुंचकर मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम द्वारा बीमार पशुओं के लिए आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य परामर्श तुरंत उपलब्ध कराया गया और पशुपालकों को मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन का स्पष्ट संकल्प है कि आपदा की इस कठिन स्थिति में हर प्रभावित परिवार और पशुपालकों तक समय पर राहत एवं सहायता एवं सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
Purnia, Bihar | Sep 13, 2026