
Apply offline or Scan QR code to participate:
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में सहभागिता हेतु आवेदन आमंत्रित
गया, 21 अक्टूबर 2026
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, गया द्वारा सूचित किया गया है कि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में प्रतिभाशाली युवाओं से सहभागिता हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 के अंतर्गत पाँच प्रतियोगिताओं का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, हरिदास सेमिनरी, गया में किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, नुक्कड़ नाटक, चित्रकारी तथा कविता लेखन शामिल हैं।
प्रतियोगिताएँ राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभागिता के अवसर से जुड़ी हैं।
प्रतिभागियों की आयु-सीमा निर्धारित की गई है। समूह प्रतियोगिताओं एवं अन्य विधाओं के प्रतिभागियों के लिए आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष तथा वादक (सहायक) प्रतिभागियों के लिए आयु वर्ग 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।
इच्छुक प्रतिभागी आवेदन-पत्र एवं विधा-वार दिशा-निर्देश के लिए नीचे दिए गए QR कोड स्कैन कर सकते हैं अथवा गया जिला की वेबसाइट https://gaya.nic.in से आवेदन-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन ऑनलाइन ई-मेल dacogaya@gmail.com पर भी भेजे जा सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय, गया में स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व सभी प्रतिभागियों के लिए MY BHARAT PORTAL पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: श्री ऋतिक कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मोबाइल 9508680451 तथा श्री जयवर्धन कुमार, लिपिक, मोबाइल 9955303374 है।
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar All India Radio News
#youthdevelopment #theatre #artandculture #TalentOnStage
Gaya, Bihar | Oct 21, 2026