🏫 स्वच्छ विद्यालय, बेहतर सुविधाएँ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा!
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत गया जिले के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। 15 नवंबर 2026 तक लघु निर्माण, रंग-रोगन, शौचालय मरम्मत, जलजमाव की समस्या के समाधान एवं जल निकासी संबंधी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में विद्यालयों के विकास, स्वच्छता एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण पर जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने नियमित समीक्षा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठकों तथा स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सशक्त विद्यालय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा—उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला!
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar Dr. Prem Kumar Bihar Education Department Mithilesh Kumar Tiwari
#SchoolDevelopment #QualityEducation #BiharEducation #Gaya
Gaya, Bihar | Oct 29, 2026