मद्य निषेध अभियान 2026 | 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक
बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक मद्य निषेध अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जिला से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं गांव स्तर तक जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी-कर्मचारी, पंचायत स्तरीय कर्मी, ब्रह्माकुमारी दीदियां तथा जीविका दीदियां सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। सामूहिक प्रयासों से घर-घर तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आइए, नशामुक्त बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary
#NashaMuktBihar #MadhNishedhAbhiyan #DrugFreeBihar #PublicAwareness #BiharGovernment
Gaya, Bihar | Oct 29, 2026