चिलकाना में अवैध खनन पर कार्रवाई, 14 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज
सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन सामग्री के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया है। पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान इन वाहनों को बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री का परिवहन करते पकड़ा गया। सभी वाहनों को खनन सामग्री समेत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
कार्रवाई SSP सहारनपुर के निर्देशन में एसपी सिटी और सीओ सदर के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी चिलकाना अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है।
सीज किए गए वाहनों में महिंद्रा अर्जुन 555 DI, महिंद्रा 575 DI XP PLUS, महिंद्रा अर्जुन 585 DI, स्वराज 744 FE N1 और सोनालिका DI 750 समेत अलग-अलग मॉडल के ट्रैक्टर शामिल हैं। इनमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर UK16 G 4343 नंबर दर्ज है।
#सहारनपुर #UPPolice #saharanpur #BreakingNews