उत्तराखंड: खतरनाक भूकंप के झटकों से दहली उत्तराखंड की धरती। लोग घरों से बाहर भागे। 10:23 पर आया 4.4 तीव्रता का भूकंप।
देवभूमि उत्तराखंड आज रात 10:23 बजे खतरनाक भूकंप के झटकों से दहल उठी। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 मापी गई।
अचानक धरती हिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लोग चीखते हुए घरों से बाहर भागे। देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी में झटके ज्यादा महसूस किए गए।
भूकंप का मुख्य केंद्र उत्तराखंड का चमोली जिला था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इसका सटीक केंद्र चमोली में जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।