
चोरी की वारदातो मे शामिल रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद
संक्षिप्त हालात-
रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गस्त तीन युवकों को काबु करने मे सफलता प्राप्त की है। पूछताछ के दौरान युवको से चोरी की दो वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपियों से चोरी शुदा एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 21.10.2026 को सह.उप.नि सुरेन्द्र के नेतृत्व मे सलारा मोहल्ला चौकी की टीम गस्त मे मौजुद थी दौराने गस्त दो युवकों को शक के आधार पर काबु किया गया। युवको की पहचान अकिंत पुत्र कृष्ण निवासी इस्माईला व रवि पुत्र जीत निवासी अजायब के रुप मे हुई। पूछताछ मे सामने आया कि दोनों युवकों ने थाना पुरानी सब्जी मण्डी के एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया हुआ है। जिस संदर्भ मे आरोपियों के खिलाफ धारा 305 बी.एन.एस के तहत अभियोग संख्या 284/26 अंकित है।
मुख्य सिपाही अमित के नेतृत्व मे दौराने गस्त पटाखा फैक्ट्री के पास से सुमित पुत्र सुनील निवासी संजय नगर को काबु किया गया। पूछताछ मे सामने आया कि युवक ने थाना पुरानी सब्जी मंडी के एरिया से एक स्कूटी चोरी की हुई है। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ धारा 305 बी.एन.एस के तहत अभियोग संख्या 287/26 अकिंत है। आरोपियों से चोरीशुदा स्कुटी व मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।
Uklana, Hissar | Oct 22, 2026