
⏩ 15 जुलाई से जिले में चलेगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ जनजागरूकता अभियान
नीमच, 14 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत नीमच जिले में 15 से 30 जुलाई 2026 तक ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशे के विरुद्ध जनभागीदारी बढ़ाना तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
⏩अभियान का शुभारंभ 15 जुलाई, बुधवार को सुबह 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से आयोजित साइकिल रैली के साथ होगा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे।
⏩शपथ के साथ होगा अभियान का आगाज
रैली प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। इसके पश्चात साइकिल रैली कंट्रोल रूम से फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, फोर जीरो, कमल चौक एवं महेश सर्कल होते हुए शासकीय विद्यालय क्रमांक-02 पर समाप्त होगी।
⏩जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
रैली में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। अभियान के दौरान जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी नशामुक्ति विषयक जागरूकता कार्यक्रम, संवाद, शपथ एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
⏩एसपी ने किया सहभागिता का आह्वान
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने जिले के युवाओं, नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 15 जुलाई को प्रातः 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर साइकिल रैली में शामिल हों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के इस जनजागरण अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#नशे_से_दूरी_है_जरूरी
#NashaSeDooriHaiZaroori
#SayNoToDrugs
#NashaMuktBharat
#Neemuch
#नीमच